उद्योग/व्यापार

Gold Price Today: चुनाव के दिन सोना नहीं लेकिन चांदी हुई सस्ती, ये रहा एक तोले गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today: आज आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान होने हैं। चुनाव उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में हैं। महीने के पहले दिन और आखिरी चरण के चुनाव के दिन 1 जून को सोने के भाव लगभग फ्लैट हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 95,400 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में में 100 रुपये की गिरावट आज आई है। कल चांदी का रेट 95,500 रुपये था। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।

दिल्ली में आज सोने का भाव

1 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24  कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Source link

Most Popular

To Top