उद्योग/व्यापार

Global market : महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले अमेरिकी बाजारों में गिरावट, गिफ्ट निफ्टी की चाल सपाट

Global market : सोमवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई। निवेशकों की महंगाई के अहम आंकड़ों रही इसलिए उन्होंने सतर्क नजरिया अपनाया। ब्याज दरों पर चिंताओं के बीच यूरोपीय और एशियाई बाजारों का रुख भी कुछ ऐसा ही रहा। गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट रही। रिटेल महंगाई (सीपीआई) और प्रोडक्ट प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) डेटा से पहले 11 मार्च को अमेरिकी बाजार लाल रंग में कारोबार करते दिखे। ये आंकड़ें 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। 11 मार्च को भारतीय समय के मुताबित रात 09:15 मिनट पर एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 5,101.84 पर नजर आ रहा था। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 16,028.56 पर और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 0.33 फीसदी गिरकर 38,594.64 पर कारोबार कर रहा था।

एनवीडिया के शेयरों में 11 मार्च को 0.63 फीसदी की गिरावट

फरवरी के महंगाई आंकड़े आगामी सत्रों के लिए फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति निर्णयों को तय करेंगे। टेक दिग्गज एनवीडिया के शेयरों में 11 मार्च को 0.63 फीसदी की गिरावट आई। यानी इसकी 8 मार्च की 5.5 फीसदी की गिरावट आगे बढ़ती दिखी है। इस महीने की शुरुआत में, एनवीडिया ने अमेरिकी बाजारों को ऑलटाइम हाई पर पहुंचा दिया था।

गिफ्ट निफ्टी ने 11 मार्च को फ्लैट-टू-नेगेटिव

गिफ्ट निफ्टी ने 11 मार्च को फ्लैट-टू-नेगेटिव 22,409.50 पर कारोबार किया। यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट आई। हालांकि एफटीएसई 0.12 फीसदी बढ़कर 7,669.23 पर बंद हुआ। वहीं, डीएएक्स 0.38 फीसदी गिरकर 17,746.27 पर बंद हुआ था। सीएसी 0.10 फीसदी गिरकर 8,019.73 पर बंद हुआ था।

Market outlook : Nifty 22350 के नीचे हुआ बंद, जानिए 12 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निक्केई ने एशियाई बाजारों में गिरावट का किया नेतृत्व 

इससे पहले 11 मार्च को दिन के दौरान, जापानी निक्केई ने एशियाई बाजारों में गिरावट का नेतृत्व किया। 2.19 प्रतिशत गिरकर 38,820.49 पर बंद हुआ था। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता निवेशकों को चिंतित कर रही थी। वहीं, हैंग सेंग सूचकांक 1.41 प्रतिशत बढ़कर 16,587.57 पर बंद हुआ था। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय बाजार में भी गिरावट आई। 11 मार्च को निफ्टी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 22,332.65 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 73,502.64 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

कल भारतीय बाजारों में डीआईआई ने 3,238.39 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। एफआईआई/एफपीआई ने भी कल 4,212.76 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

Source link

Most Popular

To Top