उद्योग/व्यापार

Global Market: ग्लोबल बाजारों से खराब संकेत, एशियाई बाजार में दबाव, गिफ्टी निफ्टी करीब 200 अंक टूटा

ग्लोबल बाजारों से खराब संकेत मिल रहे है। मंगलवार को डाओ में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रहा है। ज्यादातर एशियाई बाजार भी नीचे कारोबार कर रहा है। गिफ्टी निफ्टी करीब पौने दो सौ प्वाइंट फिसला है। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। यूरोपीय बाजारों में भी कल दबाव दिखा। इस बीच 10 सालों की अमेरिकी यील्ड 4% के पार निकली है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

दावोस में फ्रेंकोइस विलेरॉय का बड़ा बयान आया। फ्रेंकोइस विलेरॉय ने कहा कि महंगाई दर तय लक्ष्य पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। दरों में कटौती का समय अभी नहीं आया है। अभी काफी काम किया जाना बाकी है। फ्रेंकोइस विलेरॉय ECB के सदस्य हैं।

अमेरिका पर IMF

अमेरिकी अर्थव्यवस्था IMF ने अपने अनुमान में कहा है कि मॉनेटरी पॉलिसी का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। पॉलिसी से करीब 75% अर्थव्यवस्था में ट्रांसमिशन देखा।

अमेरिका में घटेंगी दरें?

इस बीच फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा कि इस साल दरों में कटौती की गुंजाइश है। हालांकि दरें घटाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि दरों में तेज कटौती की जरूरत नहीं है। महंगाई दर 2% पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आंकड़ों के आधार पर दरें घटाने का फैसला लेंगे।

घटी बोइंग की उड़ान

बोइंग का शेयर रेटिंग घटने से 7% गिरा है। वेल्स फारगो ने कंपनी की रेटिंग घटाई है। वेल्स फारगो ने रेटिंग ओवरवेट से घटाकर इक्वलवेट की है। 737 मैक्स संकट के कारण घटाई रेटिंग है।

क्रूड का ‘यू-टर्न’

कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है। ब्रेंट का भाव नीचे फिसला 79 डॉलर के नीचे फिसला है। जबकि WTI 72 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। ऑयल टैंकर्स रेड-सी में जाने से बच रहे हैं। मिडिल ईस्ट संकट और गहराया है। ईरान ने इराक, सीरिया पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 194.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 35,810.35 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.48 फीसदी गिरकर 17,262.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 15,434.10 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 2,870.46 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्टी निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Source link

Most Popular

To Top