उद्योग/व्यापार

Global Market: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत, गिफ्ट निफ्टी में 80 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त

Global Market:  ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 50 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा हैं। कल अमेरिकी INDICES में हल्की तेजी रही । S&P 500 इंडेक्स नए शिखर के करीब बंद हुआ। अमेरिकी बाजार कल रिकॉर्ड स्तरों के करीब बंद हुए थे।

तेजी में S&P500

S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड क्लोजिंग से 15 अंकों की दूरी पर बंद हुआ। 3 जनवरी 2022 को रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। 2023 में अब तक S&P500 इंडेक्स 24% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है।

दबाव में आया क्रूड

कच्चे तेल के दाम में दबाव देखने को मिला। क्रूड ऑयल के दाम में एक दिन में 2% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। WTI क्रूड का भाव भी 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। अमेरिका की ओर सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद लाल सागर में अब शिपिंग कंपनियां लौट रही हैं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 83.50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 33,503.94 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.50 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.07 फीसदी गिरकर 17,879.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 16,837.56 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 2,638.77 कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 2,934.01 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Most Popular

To Top