उद्योग/व्यापार

Gainers and Losers: 08 जनवरी को इन 10 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा मूवमेंट

Gainers and Losers:कमजोर ग्लोबल संकेतों, Q3 नतीजों से पहले बाजार में घबराहट और मुनाफावसूली के कारण 8 जनवरी को बाजार करीब 1 फीसदी की गिरावट लंकर बंद हुआ। सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 71355 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 198 अंक गिरकर 21513 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा बिकवाली FMCG, मेटल, बैंकिंग शेयरों में रही वहीं फार्मा, IT, ऑटो शेयरों पर दबाव देखा गया। ऐसे में हम आपको आज के दिन सबसे ज्यादा गिरने और बढ़ने वाले 10 प्रमुख शेयरों के बारे में बता रहे हैं।

Marico | CMP Rs 524.2 | आज यह शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्मों ने दिसंबर तिमाही में इन कंपनियों के लिए फ्लैट बिक्री और सुस्त वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद जताई है। जिसका असर आज स्टॉक पर दिखा है।

Honasa Consumer | CMP Rs 473.95 | बड़ी डील के जरिए कंपनी के करीब 142 करोड़ रुपये के शेयरों का लेनदेन हुआ। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के करीब 32.60 लाख शेयरों (करीब 1 प्रतिशत हिस्सेदारी) का एक बड़ी डील के जरिए लेनदेन हुआ। इस खबर के बाद शेयर आज 6.35 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

Godrej Industries | CMP Rs 885 | आज यह शेयर 5.21 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने 600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए गुजरात सरकार के साथ एक नॉन-बिडिंग एमओयू पर हस्ताक्षर किया है।

Adani Wilmar | CMP Rs 370.5 | आज अदानी विल्मक का शेयर 1.91 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दिसंबर तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट आई है।

Nykaa | CMP Rs 177 | आज इस शेयर में 2.68 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, ऑटोमोबाइल कंपनियों से 100 करोड़ का ऑर्डर मिला है। 4 रेक्स डबल डेकर ऑटोमोबाइल कैरियर वैगन्स का ऑर्डर मिला।

Bank of Baroda | CMP Rs 225.1 | आज यह शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बैंक का ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 10.68 प्रतिशत बढ़कर 22.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें एडवांसेज 13.59 प्रतिशत बढ़कर 10.49 लाख करोड़ रुपये और डिपॉजिट 8.34 प्रतिशत बढ़कर 12.45 लाख करोड़ रुपये हो गया।

TVS Motors | CMP Rs 2,038.8 | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ करार किया है। कंपनी 5 साल में 5000 करोड़ का निवेश करेगी।

Adani Ports | CMP Rs 1,172.4 | स्टॉक आज 1.57 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1368 रुपये कर दिया है।

ACC | CMP Rs 2,360 | ASIAN CONCRETES में एसीसी अतिरिक्त 55% हिस्सेदारी खरीदेगी । ASIAN CONCRETES AND CEMENTS का `425.96 Cr में अधिग्रहण करेगी। इस खबर के बाद स्टॉक आज 0.73 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

Closing Bell:सेंसेक्स 671 अंक टूटा, निफ्टी 21520 के नीचे हुआ बंद, मेटल, एफएमसीजी शेयर फिसले

Source link

Most Popular

To Top