उद्योग/व्यापार

Gainers and Losers: सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त लेकर हुए बंद, 21 दिसंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers and Losers: आज बाजार में कल की गिरावट के बाद शानदार रिकवरी रही। इसी रिकवरी के साथ बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। ऑटो सेक्टर को छोड़ कर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर 70 हजार 865 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 105 अंक चढ़कर 21 हजार 255 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा खरीदारी PSE, मेटल और एनर्जी शेयरों में रही वहीं FMCG, IT और रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

IRCTC | CMP Rs 869 | आज यह 6.61 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते कंपनी ने देश भर में नॉन-रेलवे कैटरिंग बिजनेस में बड़े पैमाने पर विस्तार करने के प्लान की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद से ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

Allcargo Logistics | CMP Rs 285.8 |आज यह शेयर 4.94 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने 3:1 बोनस शेयर के लिए 2 जनवरी को रिकॉर्ड तिथि घोषित की। इसके अलावा स्वेज नहर संकट के कारण माल ढुलाई शुल्क बढ़ने की भी आशंका है।

Astrazeneca Pharma | CMP Rs 4750 | आज यह शेयर 2.9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी अगले महीने भारत में Enhertu दवा लॉन्च करेगी। Enhertu ब्रेस्ट कैंसर की दवा है।

Suzlon Energy | CMP Rs 37.25 | आज यह शेयर 4.49 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को केपी ग्रुप से 193.2 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए दोबारा ऑर्डर मिला।

Flair Writing Industries | CMP Rs 350.45 |आज यह शेयर 2.8 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। वित्तवर्ष 24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का इनकम तिमाही आधार पर 4.2 फीसदी बढ़कर 257 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसका प्रॉफिट 3 फीसदी बढ़कर 33 करोड़ रुपये हो गया।

Tarsons Products | CMP Rs 555 |आज यह शेयर 13.89 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने घोषणा की कि उसकी सहायक कंपनी ने Nerbe R&D GmbH और Nerbe Plus का अधिग्रहण करने के लिए समझौता किया है।

Siyaram Recycling | CMP Rs 57.75 | आज यह शेयर 25.54 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Siyaram Recycling के आईपीओ 385 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आज BSE SME पर इसकी 55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.57 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। पहले दिन आईपीओ निवेशक 25.54 फीसदी मुनाफे में हैं।

Satin Creditcare | CMP Rs 266 | आज यह शेयर 6.91 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने QIP के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाए है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा।

Mazagon Docks | CMP Rs 2125 | आज यह शेयर 3.85 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, रक्षा मंत्रालय के साथ `1615 करोड़ रुपये का करार किया है। कंपनी सरकार को 6 पेट्रोल वेसल्स सप्लाई करेगी। सरकार को कोस्टगार्ड के लिए 6 पेट्रोल सप्लाई करेगी।

Source link

Most Popular

To Top