उद्योग/व्यापार

Forbes billionaires list 2024: मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, गौतम अदाणी दूसरे नंबर पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी की है, जिसमें मुकश अंबानी को दुनिया का 9वां सबसे अमीर शख्स बताया गया है। मैगजीन के मुताबिक, उनके पास 116 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनकी संपत्ति में सालाना आधार पर कुल 39.76 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली और वह 100 अरब डॉलर क्लब का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

दूसरे स्थान पर अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी हैं, जिनका नेटवर्थ 84 अरब डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक, सावित्री जिंदल ने भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब बरकरार रखा है। उनके पास कुल 33.5 अरब डॉलर की संपत्ति थी और वह भारत की चौथी सबसे अमीर शख्सियत हैं। इस लिस्ट में देशभर के कुल 200 लोगों को शामिल किया गया है, जबकि पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 169 थी। ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। पिछले साल के मुकाबले भारत के इन अरबपतियों की सामूहिक संपत्ति 41 पर्सेंट बढ़कर 954 अरब डॉलर हो गई।

इस बार भारत के कुल 25 ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो पहली बार अरबपति बने हैं। इसमें केन्स टेक के रमेश के., मेदांता के नरेश त्रेहन और लैंडमार्क ग्रुप की रेणुका जगतियानी भी शामिल हैं। बायूजज (Byju’s) के को-फाउंडर बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम इस बार सूची में नहीं है। इस बार ग्लोबल स्टर पर अरबपतियों की संख्या 2,781 है, जो पिछले साल की तुलना में 141 ज्यादा है। मैगजीन के मुताबिक, सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या अमेरिका में है। यहां कुल 813 अरबपति हैं और इसके बाद चीन का नंबर है, जहां कुल 473 अरबपति हैं। अरबपतियों की लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर है, जहां कुल 200 धनकुबेर हैं।

हम आपको यहां फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल टॉप 10 भारतीयों के बारे में बता रहे हैं:

मुकेश अंबानी — $116 अरब

गौतम अदाणी— $84 अरब

शिव नादर — $36.9 अरब

सावित्री जिंदल एंड फैमिली — $33.5 अरब

दिलीप सांघवी— $26.7 अरब

साइरस पूनावाला- $21.3 अरब

कौशल पाल सिंह— $20.9 अरब

कुमार मंगलम बिड़ला — $19.7 अरब

राधाकिशन दमानी — $17.6 अरब

लक्ष्मी मित्तल — $16.4 अरब

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Source link

Most Popular

To Top