उद्योग/व्यापार

Diabetes: गलत समय में कभी न करें डिनर, बढ़ सकता है ब्लड शुगर, जानिए सही समय

Diabetes: हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करने से वजन और शरीर में होने वाली छोटी मोटी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। ये बातें कई रिसर्च में कही जा चुकी हैं। ऐसे में अगर आप गलत समय पर डिनर करते हैं तो आपको कई बीमारी अपना शिकार बना सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए यह घातक साबित हो सकता है। गलत समय पर खानपान से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों के साथ एक समस्या बहुत आम है कि वे रात में देर से भोजन करते हैं। ऐसे में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

आयुर्वेद में कहा गया है कि रात का भोजन 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज है, तो उन्हें इसका और भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

डायबिटीज के रोगियों को 7 बजे के बाद डिनर क्यों नहीं करना चाहिए?

दरअसल, शाम के समय पाचन अग्नि (Digestive Fire) बहुत कम होती है। अगर आप इस दौरान बहुत भारी भोजन करते हैं, तो भोजन काफी हिस्सा ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। टॉक्सिन और कफ दोनों के ही गुण एक समान होते हैं। जब शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ती है, तो इससे कफ दोष भी बढ़ता है। डायबिटीज रोग भी मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के बढ़ने के कारण ही होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज की समस्या, तो रात में देर से भोजन करने से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

रात में भोजन है बेहद जरूरी

ऐसे में अगर आपको देर हो जाती है तो डिनर न छोडे। इससे और ज्यादा समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो बस आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप जल्दी भोजन कर लें। लेकिन अगर इसके बाद भी आपको भूख लगती है, तो आप कुछ हल्का खा सकते हैं। रात में हल्का भोजना करना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।

रात में कब खाना बेस्ट, कब है खराब

हमेशा राते के खाने और सोने के बीच 2 घंटे का गैप होना ही चाहिए। जो लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं। उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए डिनर 7 बजे तक या इसके पहले खत्म कर लें। रात के 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाए और 8-10 घंटे की नींद जरूर लें। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अन्य कई रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर – यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Diabetes के मरीजों के लिए जहर हैं ये सब्जियां, सेवन करते ही Blood Sugar लेवल हो जाएगा हाई

Source link

Most Popular

To Top