उद्योग/व्यापार

Diabetes के मरीज नाश्ते में खाएं ये चीजें, पूरा दिन ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Diabetes: दुनिया भर में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। इस बीमारी से न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बामारी है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दवाइयों के अलावा भी कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आप अपने में नाश्ते में बदलाव करना होगा। जिससे ब्लड शुगर लेवल दिन भर कंट्रोर रहेगा।

नाश्ते में आप सहजन के पराठे, मसूर दाल का चीला, भुने हुए ओट्स जैसी तमाम चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे पूरे आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहेगा।

मसूर दाल के चीला से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए दाल काफी फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन दालों में कुछ खास दालों को डाइट में शामिल कर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए मसूर की दाल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिससे डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। मसूर की दाल प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है। जो सेहत के लिए जरूरी है। ऐसे में आप नाश्ते में मसूर दाल का चीला का सेवन कर सकते हैं।

Diabetes का दुश्मन है सूरन, स्लिम बॉडी और पाइल्स के लिए है रामबाण, जानिए कैसे करें सेवन

सहजन के पराठे

सहजन एक सुपर प्लांट है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण की तरह काम करता है। इतना ही नहीं सहजन हार्ट को भी हेल्दी बनाता है। आमतौर पर दक्षिण भारतीय करी तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सहजन में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटी डिप्रेसेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा सहजन कई तरह से खनिजों से भरपूर होता है। ऐसे में सुबह सहजन के पत्तों से तैयार पराठों का सेवन जरूर करें। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है।

नाश्ते में भुने हुए ओट्स का करें सेवन

इसके अलावा नाश्ते में भुने हुए बादाम, पिस्ता, अखरोट और मूंगफली का भी सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैँ। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने गए हैं।

Source link

Most Popular

To Top