उद्योग/व्यापार

Delhi Terrorist Arrest: सेना से रियाटर होने के बाद बना लश्कर का आतंकी! दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

देश की राजधानी से एक बहुत ही बड़ी खबर आई है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को शहर से लश्कर-ए-तैयाबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इस शख्स ने LoC के पार से हथियार और गोला-बारूद देश में लान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी बात ये है कि आरोपी एक रिटायर सैन्यकर्मी है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि आतंकी को पुलिस और रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल खुलासा किया था, पकड़ा गया व्यक्ति इसी मॉड्यूल के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। उसे 04 फरवरी रविवार को पुलिस और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों की तरफ से गिरफ्तार किया गया था।

रियाज अहमद पाकिस्तान में बैठे अपने आतंकवादी आकाओं से LoC के पार से हथियार और गोला-बारूद हासिल करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ साजिश रचने में शामिल था।

Source link

Most Popular

To Top