उद्योग/व्यापार

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में फिर क्लीन स्वीप करेगी BJP या AAP-कांग्रेस गठबंधन बिगाड़ेगा खेल? जानें एग्जिट पोल के नतीजे

Delhi Exit Poll 2024:  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर क्लीन स्वीप कर सकती है। News18 Exit Poll के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीटों में से बीजेपी की अगुवाई वाले NDA को 5 से 7 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन को शून्य से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। दिल्ली का आम चुनाव इस बार काफी दिलचस्प था। दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं। इस बार का मुकाबला थोड़ा इसलिए अलग था, क्योंकि राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियों के नेता मिलकर चुनाव लड़ींं।

2019 में किसे कितनी सीटें मिली थीं?

दिल्ली केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में सबसे अधिक सीट वाली राज्य है। 2019 में दिल्ली के आम चुनाव में केंद्र में सत्तारुढ़ बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत हासिल कर AAP और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर क्लीन स्वीप किया था। भगवा पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव कुल 56.9 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस 22.5 फीसदी और AAP 18.1 फीसदी वोटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 46.40 फीसदी रहा था। जबकि करीब 33 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी को मिले थे।

कौन कहां से है उम्मीदवार?

निर्वाचन क्षेत्र BJP I.N.D.I.A.
 नई दिल्ली  बांसुरी स्वराज सोमनाथ भारती (AAP)
 उत्तर पूर्वी दिल्ली  मनोज तिवारी कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
 चांदनी चौक   प्रवीण खंडेलवाल  जेपी अग्रवाल (कांग्रेस)
 उत्तर पश्चिम दिल्ली  योगेंद्र चंदोलिया उदित राज (कांग्रेस)
 पश्चिमी दिल्ली  कमलजीत सहरावत महाबल मिश्रा (AAP)
 दक्षिणी दिल्ली  रामवीर सिंह बिधूड़ी   सहीराम पहलवान (AAP)
 पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा  कुलदीप कुमार (AAP)

इस बार का चुनाव क्यों है अलग?

इस बार का इलेक्शन इसलिए अलग है, क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का ऐलान किया है। AAP दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारी है, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ी।

BJP का राजधानी में नया प्रयोग

BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से और निवर्तमान सांसद मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। जबकि पार्टी ने निवर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी, हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया है। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और हर्षवर्धन ने लिस्ट जारी होने से पहले ही एक ट्वीट में सक्रिय राजनीति से अलग होने का इशारा कर दिया था।

दक्षिणी दिल्ली की पूर्व मेयर और बीजेपी की दिल्ली इकाई की महासचिव कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ी। सहरावत को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे और दो बार के निवर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा की जगह टिकट दिया गया। सहरावत जाट समुदाय से हैं।

भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर चाबुक

एक और आश्चर्यजनक कदम में बीजेपी ने दक्षिण दिल्ली से दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी के बजाय दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को इस सीट से टिकट दिया। रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। दिल्ली प्रदेश बीजेपी नेताओं ने अनुमान जताया कि संसद में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक सांसद के प्रति रमेश के व्यवहार से जुड़े हालिया विवाद के कारण उन्हें अपना टिकट गंवाना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट की वकील और दिल्ली बीजेपी की सचिव बांसुरी स्वराज को पार्टी ने नई दिल्ली सीट से दो बार सांसद और केंद्रीय मंत्री लेखी पर तरजीह दी। ‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ के सचिव प्रवीण खंडेलवाल चांदनी चौक से बीजेपी के उम्मीदवार बने हैं। भगवा पार्टी ने इस सीट से दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की जगह खंडेलवाल को मैदान में उतारा है।

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को छोड़कर बाकी वर्तमान पांचों सांसद रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली), मीनाक्षी लेखी (नई दिल्ली), हर्षवर्द्धन (चांदनी चौक) और प्रवेश वर्मा (पश्चिम दिल्ली) लगातार दूसरी बार अपने लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दिल्ली में कौन-कौन सीटें हैं?

राजधानी में 7 लोकसभा सीटें हैं। वे चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली हैं।

नई दिल्ली सीट पर सभी की निगाहें

नई दिल्ली लोकसभा सीट इस वक्त सबसे अधिक चर्चा के केंद्र में है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) का मुकाबला बीजेपी की बांसुरी स्वराज से है। सोमनाथ भारती ने कहा है कि ये बीजेपी की निराशा ही है कि पार्टी ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है।

AAP और बीजेपी के उम्मीदवार पेशे से वकील हैं और दोनों इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। यह सीट इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वर्तमान में नई ​दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। वह यहां से लगातार तीसरी बार जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जबकि नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 से भगवा पार्टी का कब्जा है। इस सीट बीजेपी का प्रभाव जनसंघ के जमाने से ही रहा है।

Source link

Most Popular

To Top