राजनीति

Congress के साथ गठबंधन पर मान ने कहा- आप पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी

Bhagwant Mann

प्रतिरूप फोटो

ANI

पंजाब के लोग आप को पसंद करते हैं और उन्होंने आप को 92 (विधानसभा) सीटें दी हैं और पार्टी को सत्ता में पहुंचाया है जिसका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। हालांकि उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

पत्रकारों ने मान से यहां जब पूछा कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के पक्ष में हैं। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया, लेकिन दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई बार कहा है कि पंजाब नायक बनकर उभरेगा और आप सभी 13 (लोकसभा) सीटें जीतेगी। पंजाब के लोग आप को पसंद करते हैं और उन्होंने आप को 92 (विधानसभा) सीटें दी हैं और पार्टी को सत्ता में पहुंचाया है जिसका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है।’’
पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं और आप दिल्ली एवं अन्य राज्यों में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top