राजनीति

CM Eknath Shinde ने Uddhav Thackeray को बताया ‘विकास विरोधी’ शख्स

दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में गहन सफाई अभियान में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन हम वास्तव में विकास कर रहे हैं और इस शहर की सफाई कर रहे हैं। वह (ठाकरे) विकास विरोधी हैं और मैं उनकी (सरकार की) आलोचना पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘उन्होंने (ठाकरे) मुंबई में आरे भूमि पर मेट्रो, मेट्रो लाइनों के निर्माण का विरोध किया और यहां तक कि समृद्धि राजमार्ग (मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाले) के निर्माण को धीमा करने की भी कोशिश की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Most Popular

To Top