उद्योग/व्यापार

Budget 2024: 1 फरवरी को कहां और कैसे पेश होगा बजट? आम लोग भी चेक कर सकते हैं बजट डॉक्यूमेंट, जानें तरीका

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। अभी पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। क्या आपको पता है कि बजट कहां पेश किया जाता है लोकसभा या राज्यसभा? यहां आपको बता रहे हैं कि बजट कब, कहां और कैसे पेश किया जाता है। आप कैसे बजट को पेश होने के बाद ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

कैसे पेश किया जाता है बजट?

हर एक साल में संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होता है, जिसमें भारत के राष्ट्रपति दोनों सदनों – राज्यसभा और लोकसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हैं। डॉक्यूमेंट को अगले दिन निचले सदन लोकसभा में पेश किया जाता है।

2017 में बदला गया था बजट पेश करने का दिन

2017 का बजट 1 फरवरी को पेश किया जाने वाला पहला बजट था, जो पिछले सालों से अलग था। जब इसे महीने के आखिरी कामकाजी दिन की जगह महीने के पहले दिन पेश किया गया। यह रेलवे से जुड़ी घोषणाओं को आम बजट में शामिल करने वाला बजट भी था। इससे पहले तक रेलवे बजट 2 दिन पहले पेश किया जाता है। ये आम बजट का हिस्सा नहीं होता था। लेकिन साल 2017 से इसे एक कर दिया गया।

क्या कोई और पेश कर सकता है बजट?

फरवरी 2019 में जो फिर से एक अंतरिम बजट था, इसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किया गया था। तब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में एक अतिरिक्त पोर्टफोलियो के रूप में वित्त सौंपा गया था, तब अरुण जेटली बीमार और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में इलाज करा रहे थे।

क्या आप बजट डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं?

हां, सभी 14 डॉक्यूमेंट ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ पर अपलोड किए जाता हैं, जहां से कोई भी इन्हें देख सकता है।

बजट क्यों होता है जरूरी?

बजट पर कारोबारियों, निवेशकों और आम जनता की नजर रहती है क्योंकि यह सरकार की आर्थिक नीतियों और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देता है। बजट अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

MSCI Smallcap Index में जगह बना सकते हैं IREDA, Cello, Mamaearth; ये 15 स्टॉक भी हैं लाइन में

Source link

Most Popular

To Top