राजनीति

BJP की इस महिला सांसद ने एडवेंचर के साथ किया 2023 का अंत, कहा- जो कूदेंगे नहीं वो उड़ेंगे भी नहीं…

poonam mahajan

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र का कहना है कि अगर बीजेपी जीती है तो नए मंत्री परिषद पर कड़ी नजर रखनी होगी। माना जा रहा है की जीत के बाद कुछ पुराने चेहरों को मंत्री पद से हटाया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद पूनम महाजन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर अपना वीडियो शेयर करते हुए पूनम महाजन ने बताया कि उन्होंने 2023 को खत्म करने के दौरान स्काई डाइविंग की है। वर्ष 2024 का स्वागत करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा जो कूदेंगे नहीं वह कभी उड़ नहीं सकते। स्काईडाइविंग को अपनी बकेट लिस्ट से हटाकर, अधिक ताकत के साथ नए साल में प्रवेश कर रही हूँ।

यानी पूनम महाजन ने साफ कर दिया है कि वो अगले वर्ष अधिक ताकत के साथ लोकसभा चुनावों में विपक्ष का सफाया करने मैदान में पूरे उत्साह के साथ उतरेंगी। गौरतलब है कि राजनीतिक रूप से वर्ष 2024 बेहद अहम होने वाला है क्योंकि इस साल ही भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। यह लोकसभा चुनाव सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस में भी होंगे जहां जनता अपनी सरकारी चुनने के लिए मतदान करेगी। वर्ष 2023 कई उतार चढ़ाव भरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी 2024 में बदलाव और निरंतर दोनों के लिए तैयारी कर रही है। वर्ष 2023 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड जीत मिली है जिसके दम पर पार्टी लगातार तीसरी बार राष्ट्र स्तर पर सत्ता में लौटने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र का कहना है कि अगर बीजेपी जीती है तो नए मंत्री परिषद पर कड़ी नजर रखनी होगी। माना जा रहा है की जीत के बाद कुछ पुराने चेहरों को मंत्री पद से हटाया जा सकता है और नए चेहरों को मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं। बता दे की लोकसभा चुनाव के बाद तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे।

लगातार तीसरी जीत पर होगी भाजपा की नजर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 2014 के बाद से आम तौर पर बुरे की तुलना में अधिक अच्छे वर्षों की संख्या अधिक रही हैं। इस साल की आखिरी तिमाही भी पार्टी के लिए तीन राज्यों में जीत के साथ सुखद रही और वह अगला साल भी पार्टी के लिए सुखद होने की उम्मीद कर रही है क्योंकि आगामी साल में आम चुनाव हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top