उद्योग/व्यापार

Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ 8 नेता लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish kumar) 9वीं बार शपथ ग्रहण की तैयारी में है। उनके साथ 8 अन्य नेता भी शपथ लेंगे। बिहार का सियासी ड्रामा उस समय खत्म हो गया, जब राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ जेडयू का आरजेडी के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। नीतीश की पार्टी ने अब एनडीए के साथ गठबंधन कर लिया है। कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार आज (28 जनवरी) शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे।

कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे। वहीं एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

यहां देखिए पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार

सम्राट चौधरी

विजय सिन्हा

डॉ प्रेम कुमार

विजय कुमार चौधरी

विजेन्द्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

संतोष कुमार सुमन

सुमित कुमार सिंह

कहा जा रहा था कि जीतनराम मांझी अपनी पार्टी के दो नेताओं को मंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन अभी एक नेता को मंत्री बनाने पर सहमति बनी है।

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम

Source link

Most Popular

To Top