उद्योग/व्यापार

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: बिहार में थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, क्या तेजस्वी यादव का चलेगा जादू? या जारी रहेगी ‘मोदी मैजिक’

JUNE 04, 2024 6:37 AM IST

Bihar Chunav Parinam 2024 LIVE: इस बार बिहार में एनडीए हुई मजबूत

लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में NDA ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में BJP और JDU के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। नीतीश कुमार साल 2005 से ही बिहार की कमान संभालते रहे हैं। बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से RJD और BJP के बाद उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है। यूपी और महाराष्ट्र के बाद बिहार देश के तीसरा ऐसा राज्य है जो केंद्र में सरकार गठन में अहम भूमिका निभाता है।

Source link

Most Popular

To Top