बड़ी खबर

Big Breaking: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, अबतक 10 लोगों की मौत

big accident in madhya pradesh- India TV Hindi


मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर हुआ। हादसे में सभी मृतक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राजस्थान से बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव जा रहे बारातियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पिपलोदी के पास पलट गया। इस हादसे में 20-25 लोग दब गए। बाद में घायलों को जब निकाला गया तो पहले 10 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के गांव मोतीपुरा से राजगढ़ जिले के गांव कुलामपुरा में बारात लेकर गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से राजगढ़ की और आ रहे थे। रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंची तो सड़क किनारे साइड में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसपर सवार बारात में आ रहे महिलाएं, बच्चे व पुरुष उसके नीचे दब गए। कहा जा रहा है कि कुल 25 लोग हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे थे। घटना की जानकारी मिलते ही चीख-पुकार मच गई है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थ्ल पर पहुंची और फिर घायलों को घटना स्थल से अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। सात से अधिक एबुलेंस से अलग-अलग घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल जिला अस्पताल राजगढ़ में प्रारंभिक रूप से 9 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हालांकि अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

(मध्य प्रदेश से गोविंद सोनी की रिपोर्ट)

Source link

Most Popular

To Top