उद्योग/व्यापार

Ashok Leyland हल्के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के तहत कई प्रॉडक्ट पेश करेगी: एमडी

हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड इस साल हल्के कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) खंड में पांच-छह उत्पाद पेश करेगी। कंपनी में प्रबंध निदेशक और सीईओ शेनु अग्रवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अशोक लेलैंड ने चालू वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत व्यय के रूप में 500 से 700 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। कंपनी के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ”वित्त वर्ष 2023-24 अशोक लेलैंड के लिए एक रिकॉर्ड वर्ष रहा है। चाहे वह आय, वृद्धि, एबिटडा (कर पूर्व आय) मार्जिन या मुनाफा हो, हमने अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा हासिल किया है।”

बढ़िया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि कहा यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब तक का सर्वोच्च प्रदर्शन उस साल में आ रहा है, जब कंपनी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। हिंदुजा ने कहा कि कंपनी लघु से मध्यम अवधि में उद्योग की संभावनाओं के बारे में आशावादी है।

कमर्शियल व्हीकल

अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कंपनी ने इस साल हल्के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के तहत 5-6 नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। उन्होंने उत्पाद विशिष्टताओं के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।

बाजार हिस्सेदारी

हिंदुजा ने कहा, ”हम अगले कुछ वर्षों में कम से कम 70-80 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपने एलसीवी उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अशोक लेलैंड कंपनी की सहायक कंपनी स्विच मोबिलिटी इलेक्ट्रिक वाहन आईईवी-3 पेश करेगी।

अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कंपनी के प्रस्तावित संयंत्र को लेकर काम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और विनिर्माण स्थल पर निर्माण गतिविधियां अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Most Popular

To Top