राजनीति

amit shah america israel, अमेरिका, इजरायल के बाद भारत तीसरा देश जिससे छेड़खानी नहीं करनी चाहिए, पाकिस्तान का नाम लेकर गरजे शाह – america israel and now india amit shah on security issue

Share If you like it

नई दिल्ली: कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि भारत के पड़ोसी देशों में चीनी हथियारों का आयात काफी बढ़ा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश इसमें काफी आगे हैं। क्या इससे भारत की सुरक्षा को भी किसी प्रकार का कोई खतरा है। इससे जुड़ा एक सवाल देश के गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मामले में आजादी के बाद सबसे देश सबसे अधिक सुरक्षित है। कोई भारत की सीमा और सेना से छेड़खानी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बाद भारत तीसरा देश है जिससे छेड़खानी नहीं करनी चाहिए।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि हमारी रक्षा नीति और विदेश नीति स्पष्ट है। सीमाओं का दखल भारत सहन नहीं करेगा। पाकिस्तान से पहले घुसपैठ की खबरें आती थीं लेकिन एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद किसी में हिम्मत नहीं है कि भारत की सीमाओं के अंदर किसी प्रकार की छेड़खानी कर सके। इन दोनों घटनाओं के बाद पूरी दुनिया में यह संदेश गया है कि अमेरिका और इजरायल के बाद तीसरा देश भारत है जिससे छेड़खानी नहीं करनी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि 9 साल में कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी उग्रवाद ये तीन हॉट स्पॉट जो परेशान कर रहे थे उससे निपटा गया। कश्मीर में अब निवेश आ रहा है। अब तक का सबसे अधिक निवेश आया है। वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में झारखंड और बिहार पूर्णत इससे मुक्त हो गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लगभग समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में सिर्फ ऐसा है और जल्द उसमें भी कामयाबी मिलेगी।

Source link

Most Popular

To Top

Subscribe us for more latest News

%d bloggers like this: