उद्योग/व्यापार

Akshaya Tritiya 2024: कार की चाबी लेने का ये है सबसे बेस्ट टाइम, मिस न करें शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2024: देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई 2024 को शुक्रवार के दिन है। इस दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर देव और ज्ञान और कर्म के देवता गणेश जी की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया के दिन घर खरीदना या नए घर में शिफ्ट होना, कार लेना, गोल्ड और सिल्वर के गहने, कॉइन खरीदना शुभ माना जाता है। अक्सर लोग ये काम भी अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहर्त देखकर करना पसंद करते हैं। यहां आपको अक्षय तृतीया के दिन कार खरीदने या चाबी लेने का शुभ समय बता रहे हैं।

मां लक्ष्मी के दिन अक्षय तृतीया पर घर लाएं गाड़ी

सौभाग्य से अक्षय तृतीया शुक्रवार के दिन पड़ती है, जो मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इसलिए, इस दिन कार खरीदना शुभ माना जाता है। नए कारोबार की शुरुआत, घर खरीदना, गृह प्रवेश, कार लेना अत्यधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। यहां आपको कार खरीदने का शुभ समय बता रहे हैं।

ये हैं अक्षय तृतीया पर गाड़ी लेने का शुभ समय

अक्षय तृतीया 10 मई 2024 शुक्रवार

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक।

अक्षय तृतीया पूजा की अवधि- यह कुल 6 घंटे 44 मिनट तक रहेगी।

2024 में इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा, चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। आइए जानें अन्य शहरों में अक्षय तृतीया का शुभ समय।

शहरों में अक्षय तृतीया 2024 पर कार लेने का शुभ मुहूर्त

दिल्ली- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

पुणे- सुबह 06:03 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

चेन्नई- सुबह 05:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

जयपुर- सुबह 05:42 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक

हैदराबाद- सुबह 05:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

गुरुग्राम- सुबह 05:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 05:31 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

कोलकाता- सुबह 04:59 बजे से 11:33 बजे तक

मुंबई- सुबह 06:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक

बेंगलुरु- सुबह 05:56 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 06:01 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक

नोएडा- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक

Akshaya Tritiya 2024: सबसे सस्ता कार लोन, अक्षय ततीया पर ये बैंक ऑफर कर रहे हैं बेस्ट डील

Source link

Most Popular

To Top