उद्योग/व्यापार

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश का ये है शुभ मुहूर्त, दिल्ली, जयपुर, यूपी के अलावा अन्य शहरों का समय देखें

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन किसी भी प्रकार के शुभ काम के अच्छा माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन घर खरीदना या नए घर में शिफ्ट होना, कार लेना, गोल्ड और सिल्वर के गहने, कॉइन खरीदना शुभ माना जाता है। अक्सर लोग ये काम भी अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहर्त देखकर करना पसंद करते हैं। यहां आपको अक्षय तृतीया के दिन नए घर में शिफ्ट होने या घर की चाबी लेने का शुभ समय बता रहे हैं।

कब है अक्षय तृतीया

2024 में अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई 2024 को शुक्रवार के दिन है। इस दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर देव और ज्ञान और कर्म के देवता गणेश जी की पूजा की जाती है।

मां लक्ष्मी के दिन शुक्रवार को है अक्षय तृतीया

सौभाग्य से अक्षय तृतीया शुक्रवार के दिन पड़ती है, जो मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इसलिए, इस दिन गृह प्रवेश करना शुभ माना जाता है। नए कारोबार की शुरुआत इस दिन से करने को अत्यधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। गृहप्रवेश समारोह हमेशा शुभ दिनों पर किए जाते हैं जो आपके घर में नया भाग्य लाते हैं। यहां आपको गृह प्रवेश का शुभ समय बता रहे हैं।

ये हैं अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश (Housewarming ceremonies) के शुभ मुहूर्त 

अक्षय तृतीया 10 मई 2024 शुक्रवार

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक.

अक्षय तृतीया पूजा की अवधि- यह कुल 6 घंटे 44 मिनट तक रहेगी.

2024 में इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा, चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। आइए जानें अन्य शहरों में अक्षय तृतीया का शुभ समय।

शहरों में अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त:

दिल्ली- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

पुणे- सुबह 06:03 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

चेन्नई- सुबह 05:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

जयपुर- सुबह 05:42 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक

हैदराबाद- सुबह 05:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

गुरुग्राम- सुबह 05:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 05:31 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

कोलकाता- सुबह 04:59 बजे से 11:33 बजे तक

मुंबई- सुबह 06:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक

बेंगलुरु- सुबह 05:56 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 06:01 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक

नोएडा- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर किस समय सोना खरीदना होगा शुभ, जानें अपने शहर का टाइम

Source link

Most Popular

To Top