राजनीति

‘अब आप ही के साथ रहेंगे, इधर उधर नहीं जाएंगे…’, नीतीश ने मंच से किया PM से वादा, हंसी नहीं रोक पाए मोदी

nitish modi

ANI

नीतीश कुमार ने जब यह बात कही तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने नीतीश कुमार की बातों का समर्थन भी किया। इसके साथ नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार में विकास में तेजी लाना चाहते हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी का यह बिहार दौरा नीतीश कुमार के एनडीए में फिर से लौटने के बाद पहली बार हो रहा है। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया कि अब हम आपके साथ रहेंगे। इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश ने कहा कि हम लोग मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। काम में बहुत तेजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं आप फिर से हमारे यहां पधारे हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है। आप पहले आए थे, हम इधर गायब हो गए थे। अब हम फिर से आपके साथ हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब हम इधर-उधर होने वाले नहीं है, अब हम आपके साथ ही रहेंगे। 

नीतीश कुमार ने जब यह बात कही तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने नीतीश कुमार की बातों का समर्थन भी किया। इसके साथ नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार में विकास में तेजी लाना चाहते हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 2005 से हम लोग एक साथ है। मिलकर बिहार को विकसित बनाने का काम किया है। कई बड़े-बड़े काम हुए हैं। 2005 के पहले राज्य में क्या था, हम लोग मिलकर लगातार बहुत सारे काम कर चुके हैं। अभी भी आगे काम करना है। उन्होंने कहा कि पहले कहीं जाने का जगह नहीं था, कोई पढ़ता नहीं था लेकिन 2005 से ही हम लोगों ने मिलकर इसमें सुधार किया है। आगे भी सुधार जारी है। उन्होंने कहा कि बिहार बहुत आगे तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के द्वारा जो काम हो रहा है, उसे मिलकर तेजी लाना है और बिहार के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 

आपको बता दें कि 2020 के चुनाव में भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर लड़ा था। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला था। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, वह पलटी मारते हुए 2022 में महागठबंधन में शामिल हो गए। 2024 के जनवरी महीने में 28 तारीख को उन्होंने एक बार फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे। इससे पहले बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर आए थे। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी।

अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top