कीवी एक विदेशी फल है। यह स्वाद में मीठा-खट्टा होने के साथ ही यह हमारे शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, E, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करता है। आप किसी भी सीजन में कीवी खा सकते हैं। कीवी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में कीवी को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। कीवी में कैलीरी बहुत कम होती है। लिहाजा फिटनेस का ध्यान रखने वाले कीवी खाना खूब पसंद करते हैं।
कई गंभीर बीमारियों के जोखिमों से बचने के लिए भी कीवी का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यानी अगर आप नियमित रूप से कीवी का सेवन करते हैं तो आप हर महीने बीमारियों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं। कीवी में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है। कीवी में फाइबर होता है। जिससे पाचनशक्ति बढ़ती है।
प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करे कीवी
डेंगू के मरीजों के लिए कीवी खाना काफी फायदेमंद होता है। डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट्स का स्तर गिर जाता है। जिसके कारण डॉक्टर्स भी कीवी खाने की सलाह देते हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने में कीवी काफी मदद करता है। कीवी बच्चों को लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर बच्चों को कीवी खिलाया जाए तो उनके बॉडी के विकास में मदद मिलती है। संक्रमण होने का खतरा भी कम होता है।
ब्लड प्रेशर को कम करे कीवी
कीवी दिल से जुड़ी समस्या के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। कीवी का सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल रहता है।
पाचन और कब्ज में फायदेमंद
कीवी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। कीवी का सेवन करने से पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
कीवी के अन्य फायदे
कीवी खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती हैं। पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी काफी फायदेमंद मानी गई है। कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है। जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है। कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है।