उद्योग/व्यापार

7 बड़े शहरों में पिछले साल बनाए गए 4.35 लाख घर, Anarock ने दी जानकारी

Real estate : देश के 7 बड़े शहरों में बीते साल घरों का कंस्ट्रक्शन 8 फीसदी बढ़कर 4.35 लाख यूनिट पर पहुंच गया है। रियल एस्टेट एडवाइजर एनारॉक ने कहा कि बेहतर बिक्री से रियल एस्टेट कंपनियों के कैश फ्लो में सुधार हुआ है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार 2023 में 4,35,045 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 4.02 लाख घर बनाए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में पिछले साल 13 फीसदी वृद्धि के साथ 1,43,500 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,26,720 यूनिट का रहा था।

अलग-अलग शहरों का आंकड़ा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली (NCR) में पिछले साल 32 फीसदी बढ़त के साथ 1,14,280 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 86,300 घरों का निर्माण हुआ था। पुणे में पिछले साल 23 फीसदी गिरावट के साथ 65,000 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 84,200 घर बनाए गए थे।

बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में संयुक्त रूप से पिछले साल 87,190 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 81,580 यूनिट का था। कोलकाता में पिछले साल 25,075 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 23,190 घरों का निर्माण हुआ था।

2017 के बाद बनाए गए सबसे ज्यादा घर

एनारॉक ने कहा कि घरों के निर्माण का यह आंकड़ा 2017 के बाद सबसे ऊंचा है। साल 2017 में 2,04,200 घरों, 2018 में 2,46,140 घरों, 2019 में 2,98,450 घरों, 2020 में 2,14,370 घरों, 2021 में 2,78,650 घरों का निर्माण पूरा हुआ था। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “साल 2023 में आवास बिक्री 2022 के पिछले उच्चस्तर को पार कर गई है। यह 2024 में भी मजबूत बनी रहेगी।”

Source link

Most Popular

To Top