उद्योग/व्यापार

हवा में उड़ रही थी इंडिगो की फ्लाइट, भांग के नशे में यात्री खोलने लगा गेट, आरोपी गिरफ्तार

इंडिगो की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। क्रू मेंबर की सतर्कता से सफर कर रहे यात्रियों की जान बच गई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर से इंडिगो की फ्लुट हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। तभी एक शख्स भांग का सेवन किया और सफर करने लगा। इसके बाद उसने जो हरकतें की, उससे यात्रियों के साथ ही क्रू मेंबर भी परेशान हो गए। शख्स ने हजारों फुट की ऊंचाई में उड़ान भर रहे इंडिगो फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे पकड़ लिया गया है। बाद में हैदराबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 29 साल के यात्री ने फ्लाइट में चढ़ने से पहले कथित तौर पर ‘भांग’ का सेवन किया था। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Rajiv Gandhi International Airport -RGIA) पर लैंडिंग से पहले उसने एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस भी की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भांग के नशे में यात्री खोलने लगा फ्लाइट का दरवाजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदर से जैसे ही इंडिगो फ्लाइट ने उड़ान भरी, वो यात्रियों को परेशान करने लगा। ऐसे में एयरलाइन कर्मचारियों ने उसे दूसरी जगह बैठा दिया। थोड़ी बाद उसने फिर से पुरानी जगह पर बैठने की जिद करने लगा। दरअसल पुरनी जगह पर वो अपने दोस्तों के साथ सफर कर रहा था। ये सभी लोग तीर्थयात्रा पर इंदौर गए थे। क्रू के नरम पड़ने के बाद उसने कुछ समय तक सामान्य व्यवहार किया। लेकिन बाद में एक यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। वो फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। जिससे समय रहके क्रू ने पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी यहां गजुलारामाराम के चंद्रगिरिनगर का रहने वाला है। वो अपने दोस्त के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन गया था। इंदौर से हैदराबाद के लिए प्लेन में सवार हुआ था।

आरोपी को पुलिस स्टेशन से मिली जमानत

इंडिगो फ्लाइट के RGIA एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एयरपोर्ट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बीमार है और उसकी हेल्थ रिपोर्ट भी पेश की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए, उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।

एक महीने पहले नशे में धुत यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी

इसके पहले 10 अप्रैल को हैदराबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। आरोपी अबुजर मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि बाद में उसे बेल मिल गई। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 6494 में हुई थी। आरोपी अबुजर फ्लाइट की 18F सीट पर बैठा था। लैंडिंग के बाद उसने विमान के राइट साइड पर मौजूद ओवर विंग एग्जिट साइड फ्लैप को खोलने की कोशिश की थी।

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 नवजात बच्चों की जलकर मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

Source link

Most Popular

To Top