उद्योग/व्यापार

सोमालिया के पास हाइजैक हुआ जहाज! 15 भारतीय क्रू मेंबर्स हैं सवार, नौसेना ने INS चेन्नई को किया रवाना

सोमालिया (Somalia) तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर्स भी सवार थे। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने स्थिति पर नजर रखने और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धपोत INS चेन्नई को रवाना कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना अपहृत जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक (MV Lila Norfolk)’ जहाज पर कड़ी निगरानी रख रही है। अधिकारी ने बताया कि इस बारे में कल (4 जनवरी) शाम को जानकारी मिली थी।

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के अधिकारी जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया गया है जो जहाज पर सुरक्षित थे। भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक मैसेज भेजा था। जिसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को करीब 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे और उसका अपहरण कर लिया। नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

नौसेना हुआ एक्टिव

नौसेना ने कहा कि हम हाईजैक जहाज पर नजर बनाए हुए है। भारतीयों की सुरक्षा के लिए नौसेना ने INS चेन्नई को जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। ये 11 जनवरी को वहां पहुंचने वाला था।

ये भी पढ़ें- Amazing Story: यूपी के सुल्तानपुर में बाप-बेटी एकसाथ बने लेखपाल, सेना से रिटायर हुए पिता ने बेटी संग शुरू की थी पढ़ाई

एक अधिकारी ने बताया कि सोमालिया तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। भारतीय क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। फिलहाल, सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर एक कमरे में सुरक्षित हैं।

कल मिला था अपहरण का मैसेज

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नेवी के मिशन तैनात प्लेटफार्मों ने अरब सागर में एक समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जहाज ने UKMTO पोर्टल पर एक संदेश भेजा है जिसमें गुरुवार शाम को लगभग पांच से छह अज्ञात हथियारों से लैस अपहरणकर्ताओं के सवार होने का संकेत दिया गया है।

Source link

Most Popular

To Top