राजनीति

सुखबीर बादल की बिगड़ी सेहत, मजीठिया करेंगे पंजाब बचाओ यात्रा का नेतृत्व!

Sukhbir Badal

Creative Common

पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ने के बाद विपक्षी पार्टियां एक बार फिर अकाली दल को घेरने की तैयारी में हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी रैलियों और भाषणों में सुखबीर बादल पर तंज कसते रहे हैं। पिछली रैली में ही सीएम मान ने कहा था कि सुखबीर बादल बाहर का तापमान देखकर पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं।

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत लुधियाना के पास खराब हो गई। हालांकि, पार्टी ने कहा है कि उन्हें स्वास्थ्य में मामूली झटका लगा है और अब वह पूरी तरह ठीक हैं। पेट खराब होने के कारण वह दवा ले रहे हैं। वे घर पर आराम कर रहे हैं। इस बीच अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा का नेतृत्व अब सुखबीर बादल की बजाय बिक्रम सिंह मजीठिया करेंगे।

आपको बता दें कि पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से निकलने वाली थी, लेकिन अब इस यात्रा का नेतृत्व बिक्रम मजीठिया करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी के कारण सुखबीर बादल की हालत खराब हो गई है। इसके बाद उनके लिए यात्रा में शामिल होना मुश्किल हो गया।

पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ने के बाद विपक्षी पार्टियां एक बार फिर अकाली दल को घेरने की तैयारी में हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी रैलियों और भाषणों में सुखबीर बादल पर तंज कसते रहे हैं। पिछली रैली में ही सीएम मान ने कहा था कि सुखबीर बादल बाहर का तापमान देखकर पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। आपको बता दें कि 1997 के बाद पहली बार पंजाब में अकाली दल-बीजेपी अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी अलग-अलग लड़ा था और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियां एक बार फिर अलग-अलग मैदान में हैं।

अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top