उद्योग/व्यापार

लोकसभा चुनावों से पहले 4 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा भारत: गोयल

कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत आगामी लोकसभा चुनावों से पहले 4 लाख करोड डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गोयल ने 3 जनवरी को आत्मनिर्भर भारत उत्सव (Aatmanirbhar Bharat Utsav) के उद्घाटन के मौके पर कहा, ‘भारत 2 से 2.5 साल में 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अनुमानों के मुताबिक, भारत के पास 2027 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जीडीपी होगा।’ भारत में आम चुनाव अप्रैल-मई 2024 में हो सकते हैं।

गोयल की टिप्पणी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) के एक लेख के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 2024 में भारत का 4 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना तय है। नवंबर में कुछ अपुष्ट खबरों में बताया गया था कि भारत 4 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है। इस खबर को कुछ नेताओं और मंत्रियों ने भी साझा किया था।

हालांकि, आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024 में 10.5 पर्सेंट नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का बजटीय टारगेट है और मौजूदा वित्त वर्ष में भारत का मकसद 3.7 लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार करना है। अक्टूबर 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक के मुताबिक, 2026 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4.95 अरब डॉलर होगा।

नरेंद्र मोदी सरकार के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में 5 लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा काफी अहम है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू में 2024 तक इस लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया था। भारत ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ऑफिस की तरफ से 30 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.6 पर्सेंट रही, जो अनुमानों से काफी ज्यादा है।

Source link

Most Popular

To Top