उद्योग/व्यापार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, श्रद्धालु इस दिन से कर पाएंगे दर्शन

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आखिर आ ही गया। लोगों का उत्साह अब दोगुना हो गया है। श्रद्धालुओं की आस्था का ये दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में देश और दुनिया के कई दिग्गज आस इस समारोह में उपस्थि होंगे। इतनी भारी सिक्योरिटी के बीच क्या आम आदमी पहली आरती देख पाएगा। कबसे आप कर सकते हैं दर्शन और क्या रहेगा आरती का समय? आइए जानते हैं आपके सवालों का हर जवाब

मंदिर की देखभाल का जिम्मा किसके पास?

राम मंदिर की देखभाल का सारा जिम्मा और प्रबंधन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। इस ट्रस्ट की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। मंदिर का निर्माण भी इसी ट्रस्ट की निगरानी में हो रहा है। देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड ट्रुबो ने मंदिर निर्माण की सारी जिम्मेदारियां उठाई हैं।

आम आदमी के दर्शन के लिए किस दिन से खुलेंगे कपाट?

22 जनवरी को आम लोगों के दर्शन के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। श्रद्धालु 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। अगले दिन से उनके लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

मंदिर खुलने का समय?

आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और इसके बाद 2:00 बजे से 7:00 तक खुला रहेगा। दोपहर में करीब ढाई घंटे के लिए मंदिर को भोग व विश्राम के लिए बंद किया जाएगा।

राम मंदिर में आरती का सही समय जान लीजिए?

राम मंदिर में रामलला की आरती दिन में तीन बार होगी। पहली  सुबह 6:30 बजे, जिसे जागरण या श्रृंगार आरती कहते हैं। दूसरी दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते हैं और तीसरी शाम को 7:30 बजे जिसे संध्या आरती कहते हैं।

Source link

Most Popular

To Top