उद्योग/व्यापार

मुंबई में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, भारत ने बीजिंग को छोड़ा पीछे: रिपोर्ट

भारत की फाइनेंशियल राजधानी मुंबई ने अरबपतियों की संख्या के मामले में चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया में सबसे अधिक अरबपति मुंबई में रहते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार मुंबई में कुल 92 अरबपतियों के घर हैं, जबकि बीजिंग में यह संख्या 91 है। लिस्ट के अनुसार भारत में 271 अरबपति हैं, जबकि चीन में यह संख्या 814 है।

वैश्विक अमीरों की यह सूची भारत में बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त करने वाली एक रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आई है। भारत में इनकम और इनकम असमानता, 1922-2023: अरबपति राज का उदय’ शीर्षक वाली एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में टॉप एक प्रतिशत आबादी के पास 2023 में 40 प्रतिशत संपत्ति थी, जबकि 2000 की शुरुआत में यह आंकड़ा 22.6 प्रतिशत था।

हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने 115 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। अंबानी की संपत्ति में पिछले साल 40 प्रतिशत या 33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वैश्विक स्तर पर टेस्ला के मालिक Elon Musk इस सूची में शीर्ष पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने नए अरबपतियों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया। भारत से लिस्ट में 94 नए नाम शामिल हुए, जबकि चीन से 55 नए नाम शामिल हुए।

Source link

Most Popular

To Top