बड़ी खबर

महाराष्ट्र: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, स्पीकर से मिलने जा रहे अशोक चव्हाण, दे सकते हैं इस्तीफा

अशोक चव्हाण- India TV Hindi

Image Source : PTI
अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अशोक चव्हाण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण जल्द ही पाला बदल सकते हैं। कांग्रेस नेता चव्हाण ने आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की है। हालांकि मुलाकात का कारण राहुल नार्वेकर को जन्मदिन की बधाई देना बताया जा रहा है। वहीं, चव्हाण के विधानसभा से इस्तीफ़ा देने की भी खबर सामने आ रही है।

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल- सूत्र

वहीं, बीजेपी के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जानकारी दे दें कि इससे पहले भी अशोक चव्हाण की BJP में जाने की चर्चा उठी थी। इसी बीच विधानसभा से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। हालांकि अभी भी दोनों तरफ़ से कोई भी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है। इन सब के बीच में आज अशोक चव्हाण आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिले हैं।

देवेंद्र फडणवीस भी एकाएक पहुंचे

इन सब के बीच में आज दोपहर कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल होना था और ये कार्यक्रम मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार की अध्यक्षता में होने वाला था, लेकिन यहां महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी एकाएक पहुंच गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक चव्हाण जल्द ही पाला पलट सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद से अशोक चव्हाण का फ़ोन नॉट रिचबेल हो गया है।

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद ने दिया विवादित बयान, बोले- “इस देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे”

 

Source link

Most Popular

To Top