उद्योग/व्यापार

भारत में EV प्लांट लगाने जा रही वियतनाम की VinFast, क्रिएट होंगी 3500 तक जॉब्स

भारतीय बाजारों में बढ़ते अवसरों का फायदा लेने के लिए विदेशी कंपनियां लगातार देश में एंट्री कर रही हैं। ताजा अपडेट वियतनाम की व्हीकल कंपनी विनफास्ट (VinFast) से जुड़ा है। विनफास्ट तमिलनाडु में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट लगाना चाहती है। यह प्लांट थूथुकुडी में होगा। ईवी प्लांट लगाने के लिए विनफास्ट ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता किया है। एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि विनफास्ट और तमिलनाडु सरकार ईवी प्लांट के लिए 2 अरब डॉलर तक के निवेश की दिशा में काम करेंगे। प्रोजेक्ट के पहले 5 वर्षों के लिए 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने का इरादा है।

तमिलनाडु में लगाए जाने वाला प्लांट, विनफास्ट का भारत में पहला प्लांट होगा। ईवी और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का कंस्ट्रक्शन इस साल शुरू हो जाने की उम्मीद है। इससे स्थानीय तौर पर 3000 से 3500 जॉब्स क्रिएट होंगी।

साल में कितने ईवी बनेंगे

VinFast को साल 2017 में शुरू किया गया था। इसने साल 2021 से इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाना शुरू किया। कंपनी Nasdaq पर अगस्त 2023 में लिस्ट हुई। विनफास्ट का कहना है कि तमिलनाडु प्रोजेक्ट के तहत ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता 1.5 लाख व्हीकल सालाना तक की होगी। बैटरी प्लांट की क्षमता को लेकर कोई डिटेल सामने नहीं आई है। कंपनी का यह भी कहना है कि वह पूरे देश में डीलरशिप नेटवर्क शुरू करने की तैयारी कर रही है।

ऐसी खबर है कि भारत में शुरुआत में विनफास्ट की योजना VF6, VF7, VF8 और VF9 इलेक्ट्रिक SUV उतारने की है। इसके अलावा एक खासतौर से भारत के लिए डिजाइन की गई मिनी बैटरी ऑपरेटेड SUV को भी लॉन्च किया जाएगा।

Source link

Most Popular

To Top