बड़ी खबर

बेंगलुरु में जल संकट के बीच एक साथ 47 छात्राएं अस्पताल में एडमिट, दो में हैजा की पुष्टि

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में लोग जहां जल संकट से जूझ रहे हैं, तो वहीं यहां 47 छात्राओं को दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI) में एडमिट इन छात्राओं में से दो में हैजा की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 

अस्पताल-हॉस्टल का निरीक्षण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्मा एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के सैंपल हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और हॉस्टल का निरीक्षण किया।

विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती 

बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के महिला छात्रावास की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और डिहाईड्रेशन से पीड़ित थीं। उन्होंने कहा, ‘‘दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद बीएमसीआरआई के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पाई गई हैं।’’ 

 राज्य में हैजा के अब तक 6 मामले

कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के 6 मामले सामने आ चुके हैं। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले ‘‘छिटपुट’’ हैं। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top