राजनीति

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, मध्य प्रदेश और ओडिशा से इन्हें मिला टिकट

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन  - India TV Hindi

Image Source : FILE- ANI
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को टिकट मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जबकि ओडिशा से एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई है। 

मध्य प्रदेश से ये नेता जाएंगे राज्यसभा

बीजेपी ने मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। ये सभी नेता जल्द ही अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। इनके नामांकन में बीजेपी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रह सकते हैं। 

 

 

 

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top