राजनीति

पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक क्षयरोग के मामले आए सामने , 2017 के बाद से मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि

tuberculosis

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 32 प्रतिशत अधिसूचित मामले निजी स्वास्थ्य क्षेत्र से आए हैं। पिछले साल अधिसूचित कुल क्षयरोग के मामलों में से 8.4 लाख से अधिक निजी क्षेत्र से थे। वर्ष 2022 के मुकाबले इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पिछले साल क्षयरोग या तपेदिक (टीबी) के 25.55 लाख मामले सामने आए, जो 60 के दशक में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) शुरू होने के बाद से सबसे अधिक है। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 32 प्रतिशत अधिसूचित मामले निजी स्वास्थ्य क्षेत्र से आए हैं।
पिछले साल अधिसूचित कुल क्षयरोग के मामलों में से 8.4 लाख से अधिक निजी क्षेत्र से थे। वर्ष 2022 के मुकाबले इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार 2017 के बाद से टीबी के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top