बड़ी खबर

पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Sadhu Meher dies at 84- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
साधु मेहर का निधन

हिंदी और ओडिया दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता और निर्देशक साधु मेहर का 84 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। मशहूर अभिनेता, निर्देशक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साधु मेहर के निधन की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी मेहर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिग्गज अभिनेता साधु मेहर के निधन पर दुख जताया है।

साधु मेहर का निधन

साधु मेहर के निधन की खबर ने सभी को चौका दिया है। ओडिशा के बौध जिले के मनामुंडा के मूल निवासी मेहर ने उड़िया सिनेमा में काम करने से पहले 1969 में ‘भुवन शोम’, ‘अंकुर’ और ‘मृगया’ जैसी हिंदी फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था। पांच साल बाद 1974 में अभिनेता को श्याम बेनेगल की हिंदी फिल्म ‘अंकुर’ में अपने लीड रोल के लिए सम्मानित किया गया था। मेहर को ’27डाउन’ (1974), ‘मंथन’ (1976) और ‘इंकार’ (1977) जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता था।

यहां देखें-

पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर

साधु मेहर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति बने। ‘अंकुर’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मनोरंजन के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें 2011 में ओडिशा सरकार द्वारा जयदेव सम्मान से सम्मानित किया गया था। मेहर ने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया, जिनमें बुद्धदेव दासगुप्ता, संदीप रे और उत्पलेंदु चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्में शामिल हैं। 1989 में सब्यसाची महापात्रा की संबलपुरी भाषा की फिल्म ‘भूखा’ में मेहर के किरदार को खूब सराहा गया। 

साधु मेहर के बारे में 

मेहर ने दूरदर्शन की लोकप्रिय जासूसी सीरीज ‘ब्योमकेश बख्शी’ के कई एपिसोड में अभिनय किया। उन्होंने अनिल कपूर और काजोल स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ (1999) में भी काम किया है। उनके निर्देशन में लोकप्रिय उड़िया फिल्मों में ‘अभिमान’, ‘अपरिचिता’, ‘डिज़ायर’ और ‘अभिलाषा’ शामिल हैं, उन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘भूखा’ में अभिनय किया। एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उनकी निर्देशन क्षमता ‘गोपा रे बधुचि कला कन्हेई’ में चमकी।

ये भी पढ़ें:

महादेव बन छाए अक्षय कुमार ने गाया ‘शंभू’ गाना, जानें कब होगा रिलीज

शाहिद कपूर का डीपफेक वीडियो पर आया रिएक्शन, बोले- ‘एआई पर दोष लगा रहे हैं…’

नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स, खेल जगत से भी था नाता

Latest Bollywood News

Source link

Most Popular

To Top