उद्योग/व्यापार

निफ्टी 22020 के ऊपर टिका तो इसमें दिख सकते हैं 22068-22094-22134 के स्तर – वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today : कारोबारी सत्र के अंत में गुरूवार को सेंसेक्स 227.55 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,050.38 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 70.70 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,910.75 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी दिन के निचले स्तर 45,590.20 से उबरकर 0.7 प्रतिशत बढ़कर 46,218.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर पहला रेजिस्टेंस-21964-21988/22020 के स्तर पर दिख रहा है। बड़ा रेजिस्टेंस-22068-22094/22134 के स्तर नजर आ रहा है। निफ्टी में पहला बेस-21846-21790 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा पहला बेस-21751-21710 (20 DEMA)/ 21684 पर नजर आ रहा है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 21810-21820 जोन से कल अच्छा ट्रेड मिला। इसने ऊपर 21951 का लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने कहा कि हमने साफ कहा था शुक्रवार के लिए सौदे लॉन्ग सौदे लेकर जाएं। निफ्टी में वीकली कॉन्ट्रैक्ट में 21900-21800-21700 सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। 22000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग नजर आई। ऐसा लगता है कि 22000-21900 पर कुछ कंसोलिडेशन दिख सकता है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी अगर पहले बेस के पास मिले तो इसमें खरीदारी करें। इंडेक्स में 21988-22020 एक मुश्किल जोन है। निफ्टी अगर 22020 के ऊपर टिकता है तो इसमें 22068-22094-22134 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। अगर ये 22094-22134 जोन पर जाता है तो इसमें नई रणनीति बनाएंगे।

Trade setup for today : तेजी-मंदी के बीच रस्साकशी के संकेत, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-46450-46560 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-46753-46872/46967 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो निफ्टी में पहला बेस-46020-45873 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा पहला बेस-45706-45563/45490 पर दिख रहा है। कल पहले बेस से अच्छा स्विंग मिला। SBI अब लीडरशिप पोजीशन में नजर आ रहा है। वहीं HDFC बैंक की स्थिरता से भी मजबूती देखने को मिल रही है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि कल हमने साफ कहा था शुक्रवार के लिए लॉन्ग सौदे लेकर जाएं। बैंक निफ्टी में 46000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग दिख रही है। इसमें 45810-45820 पर 20 DEMA दिख रहा है। लॉन्ग सौदों का पहला लक्ष्य 46450-46560 आराम से हासिल होगा। पहला बेस या फिर कल के बंद भाव पर मिले तो खरीदारी का अच्छा मौका है। बैंक निफ्टी में 46560-46753 पर मजबूती का असली टेस्ट होगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Source link

Most Popular

To Top