बड़ी खबर

दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर जहां रामलला को पुलिस देती है राजा की तरह सलामी, मंदिर से जुड़ी ये बातें भी हैं बड़ी रोचक

Raja Ram- India TV Hindi

Image Source : FILE IMAGE
Raja Ram

Raja Ram Mandir: यह तो आप सभी जानते हैं कि प्रभु राम का का जन्म अयोध्या में हुआ था। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां भगवान राम को राजा की उपाधि दी जाती है। जितना गहरा नाता रामलला का अयोध्या से उतना ही ओरछा से भी है। जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के ओरछा शहर की। यहां एक मंदिर भगवान राम को समर्पित है जिसे राजा राम का मंदिर कहा जाता है। यह देश का इकलौते ऐसे मंदिर में जहां रामलला की पूजा राजा राम की तरह होती है। पूरी दुनिया में यही एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान राम को यहां की पुलिस सलामी देती है। आइए इस मंदिर से जुड़ी और भी खास बात आपको बताते हैं।

ओरछा के राजा राम के मंदिर में यहां  

मंदिर में तैनात यहां के जब एक पुलिसकर्मी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की पुलिस ओरछा के राम राजा मंदिर में किसी राजा या वी.आई.पी प्रोटोकॉल की तरह एक चार की गार्ड के तौर पर तैनात होती है और राजा राम को मंदिर में बंदूको से सलामी दी जाती है। यहां बाकायदा शस्त्र बल राजा राम को गार्ड ऑफ ऑनर देते हैं। बात चीत के दौरान आगे ये भी पता चला कि वहां ओरछा में चाहे पीएम आएं या सीएम आएं प्रोटोकॉल में उन्हें सलामी देने के बावजूद ओरछा के मंदिर में उन्हें सलामी नहीं दी जाती क्योंकि यहां के राजा सिर्फ राम हैं।

दिन में रहते हैं ओरछा रात में चले जाते हैं अयोध्या

ओरछा के इस मंदिर की एक खास बात राजा राम से जुड़ी तब पता चली जब इंडिया टीवी से बात करते हुए यहां के पुजारी विजय गोस्वामी ने बताया कि राजा राम दिन में ओरछा रहते हैं और रात में शयन करने अयोध्या चले जाते हैं। मंदिर के पुजारी ने बातचीत में आगे बताया कि ओरछा में रहने वाले रामलला दिन में यहां राजा राम बन जाते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि दिन में भगवान राम बाकायदा अपना कामकाज निपटाते हैं और उन्हें रात में अयोध्या विदा करने के लिए तैयारियां की जाती है। 

हनुमान जी से अयोध्या ले जाने का किया जाता है आग्रह

मंदिर में रात के 9 बजे रामलला जो कि यहां राजा राम के तौर पर विद्यमान हैं। उनकी घंटो शंख, ढोल और नगाड़ों की ध्वनि के बीच आरती होती है। आरती होने के बाद पुजारी सिंहासन पर राजा राम को दीपक के तौर पर मानकर पाताली हनुमान ले जाते हैं। जहां हनुमान जी से आग्रह किया जाता है कि अब भगवान राम को अयोध्या ले जाएं। इस मंदिर में न तो बेल्ट पहनकर आया जाता है न ही किसी वी.आई.पी के लिए सुरक्षा कर्मी अपना कोई हथियार यहां से ले जा सकते हैं।

मंदिर में लोग आते हैं विवाह करने

शिवपुरी से आया एक नव विवाहित जोड़े से जब इंडिया टीवी ने बात कि तो उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे हैं और हम यहां के राजा राम के मंदिर में साथ शादी करने को मिल रहा है।

Source link

Most Popular

To Top