बड़ी खबर

दिल्ली: विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 6 बच्चों की मौत, 6 का इलाज जारी

Delhi Fire - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
दिल्ली में भीषण अग्निकांड

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में 6 बच्चों की मौत हो गई है और 6 हॉस्पिटल में एडमिट करवाए गए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

दमकल विभाग को रात 11:32 पर जानकारी मिली थी कि विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में आग लग गई है, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। इस दौरान 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें से 6 की मौत हो गई। 1 बच्चा वेंटिलेटर पर है और 5 बच्चे हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

बच्चों को ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में लिया। बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद के लिए आगे आए।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Source link

Most Popular

To Top