राजनीति

टल गया बड़ा हादसा! झारखंड जा रही संपर्क क्रांति की बोगी से निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

indian railway Smoke was detected in a bogie of Jharkhand Sampark Kranti Express train earlier today- India TV Hindi

Image Source : ANI
झारखंड संपर्क क्रांति की बोगी से निकलने लगा धुआं

उत्तर प्रदेश के इटावा में आज एक बड़ा हादसा टल गया है। दिल्ली से झारंखड जा रही झारखंड संपर्क क्रांति की एक बोगी में अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसका ट्रेन से एक-एक कर सभी यात्री स्टेशन पर उतरे। बता दें कि यह ट्रेन दिल्ली से रांची जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ट्रेन के डिब्बे के पहिए से धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी जैसे ही मिली तो गाड़ी को अगले रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। हालांकि समय रहते फायर इंस्ट्रूमेंट से ब्रेक शू की गर्माहट पर काबू पा लिया गया। इस बीच पूरे स्टेशन पर धुआं छाया रहा। इस कारण यात्रियों में डर का माहौल देखने को मिला।

सही समय पर मिल गई जानकारी

बता दें कि गाड़ी करीब 25 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जब हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया गया तो ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। घटना इटावा रेलवे स्टेशन के पास की है। ट्रेन संख्या 12826 के डिब्बे में यात्री सवार थे। इस दौरान ट्रेन जब इकदिल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान रेल अधिकारियों को यह जानकारी दी गई कि नई दिल्ली से रांची जा रही झारखंड संपर्क क्रांति के बी 3 डिब्बे के पहिए से धुआं निकल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को आनन-फानन में भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।

25 मिनट तक स्टेशन पर रूकी रही ट्रेन

इस घटना के बाद ट्रेन में रखे अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि रेल कर्मचारियों को इस बात की सूचना मिली थी। इसके बाद झारखंड संपर्क क्रांति को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। इस दौरान जब चेक किया गया तो पता चला कि बी 3 बोगी के पहिए से धुआं निकल रहा है। इसके बाद आग बुझाने वाले यंत्रों से पहिए की गर्मी को खत्म किया गया। स्टेशन पर ट्रेन करीब 25 मिनट तक रूकी रही। इसके  बाद गाड़ी का पूरी तरह निरीक्षण किया गया, जिसके बाद गाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया। 

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top