बड़ी खबर

गाजियाबाद का नाम बदले जाने का प्रस्ताव बहुमत से पास, जानिए किस नाम से जाना जाएगा ये शहर

गाजियाबाद का नाम बदले जाने का प्रस्ताव बहुमत से पास, जानिए किस नाम से जाना जाएगा ये शहर

गाजियाबाद शहर का एक...- India TV Hindi

Image Source : PTI
गाजियाबाद शहर का एक दृश्य

गाजियाबाद: गाजियाबाद का नाम बदले जाने का प्रस्ताव आज नगर निगम की बैठक में बहुमत से पास हो गया है। अब इस प्रस्ताव को राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की मुहर लगने के बाद गाजियाबाद का नाम बदल जाएगा। बता दें कि गाजियाबाद का नाम गजनगर या हरनंदी नगर रखे जाने पर विचार चल रहा है। इस संबंध में अब नगर निगम से प्रस्ताव पास हो गया है।

गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित होते ही सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। जानकारी के मुताबिक केवल दो पार्षदों ने गाजियाबाद के नाम को बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया। अब गाजियाबाद के नाम को बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएगा। अंतिम तौर पर इस शहर का नाम भी वहीं से तय होगा।

Source link

Most Popular

To Top