उद्योग/व्यापार

क्या लोकसभा चुनावों से पहले पूरा होगा FD पर 10% इंटरेस्ट का सपना? 5 अप्रैल को चलेगा पता

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की फाइनेंशियल ईयर (FY) 2024-25 के लिए अपनी पहली बैठक 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित करेगी। बैठक के आखिरी दिन यानी 5 अप्रैल को RBI रेपो रेट पर ऐलान करेगी। इस बार फिर आम आदमी ये उम्मीद लगाए बैठा है कि Fixed Deposit पर मिलने वाला ब्याज 10% होगा। देश में कई समॉल फाइनेंस बैंक 9.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में अगर RBI रेपो रेट को बढ़ाता है तो ये एफडी पर मिलने वाला 9.5 फीसदी का ब्याज 10 फीसदी तक पहुंच सकता है। हालांकि, ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम है।

5 अप्रैल को होगा ऐलान

सभी की निगाहें 5 अप्रैल 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की होने वाली मौद्रिक नीति समिति की घोषणा पर टिकी हैं। हालांकि, अभी दरों में कटौती की संभावना भी कम है। अब बढ़ती ब्याज दरों का समय खत्म हो गया है या एफडी की ब्याज दरें और बढ़ने की उम्मीद है? क्या आने वाले महीनों में में एफडी पर ब्याज दरें 10% तक पहुंचेगी? ये एक बड़ा सवाल आम लोगों के मन में है।

कब होता है FD की ब्याज दरों में बदलाव

FD की ब्याज दरों में तब तक बदलाव नहीं होगा जब तक RBI रेपो रेट को नहीं बढ़ाता। कई छोटे फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9.2% से 9.5% ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सामान्य बैंक जैसे एसबीआई, HDFC Bank, ICICI बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 का ब्याज ऑफर कर रहा है।

क्या RBI बढ़ाएगा रेपो रेट?

रेपो रेट के आधार पर बैंकों एफडी की ब्याज दरें तय करती है। एफडी की ब्याज दरें और रेपो रेट लगभग साथ साथ चलती है। जब रेपो रेट बढ़ता है तो आमतौर पर एफडी पर ब्याज दरें भी बढ़ जाती हैं। इसी तरह जब केंद्रीय बैंक रेपो रेट में कटौती करता है, तो एफडी की दरें भी कम हो जाती हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कम है।

क्या आपका भी SBI ऑनलाइन ऐप नहीं कर रहा काम? आज नहीं मिलेगी ये सर्विस

Source link

Most Popular

To Top