राजनीति

कांग्रेस ने Moscow में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, कहा पार्टी रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

terrorist attack in Moscow vladimir putin

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक बड़े समारोह स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मॉस्को में हुए ‘‘कायरतापूर्ण’’ आतंकवादी हमले की शनिवार को निंदा की और कहा कि पार्टी दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक बड़े समारोह स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस मॉस्को में निर्दोष लोगों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और दुख की इस घड़ी में हम दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’’ इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर संबद्ध चैनलों पर साझा किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Source link

Most Popular

To Top