बड़ी खबर

‘कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज किए गए’, अजय माकन का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

अजय माकन, कांग्रेस- India TV Hindi

Image Source : ANI
अजय माकन, कांग्रेस

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के सीनियर नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के सभी तरह के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी की मांग की है। साथ ही माकन ने यह भी आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट भी फ्रीज किया गया है। अजय माकन ने कहा कि यूथ कांग्रेस के खाते में क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटाए गए थे।

अजय माकन ने कहा कि लोकतंत्र की तालाबंदी हिंदुस्तान में हो गई। परसों हमें जानकारी मिली की हम जो चेक इश्यू कर रहे हैं वो ऑनर नही हो रहे हैं। हमें बताया गया की हमारे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को ही फ्रीज कर दिया गया है। देश में कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज नहीं हुए बल्कि डेमोक्रेसी फ्रीज हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव में कुछ समय बचा है तब क्यों कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की जा रही है। यह लोगो के contribution का पैसा है। यह धनाढ्य लोगों का पैसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर तालाबंदी और बड़ियां हैं। दो सौ दस करोड़ की रिकवरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से मांगे। यह ऑनलाइन क्राउड फंडिंग से इकट्ठा किया हुआ पैसा है। वहीं दूसरी तरफ इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा पैसा बीजेपी के पास है और वो उसे खर्च कर रही है।

 

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top