राजनीति

‘कांग्रेस और भ्रष्टाचार के बीच अटूट रिश्ता’, Rajnath Singh बोले- धोनी की राजनीति के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं तरह राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की तरह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय राजनीति के “सर्वश्रेष्ठ फिनिशर” हैं क्योंकि उनकी पार्टी की उपस्थिति हर जगह कम हो रही है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनाव प्रचार रैली में बोलते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ “अटूट” रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार के बीच एक अटूट रिश्ता है। एक गाना था ‘तू चल मैं आई’, कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता वैसा ही है। आपने देखा होगा जहां कांग्रेस आती है, वहां भ्रष्टाचार भी पहुंच जाता है। पार्टी का पतन हो रहा है। 

राजनाथ ने सवाल करते हुए कहा कि क्रिकेट में प्रसिद्ध फ़िनिशर कौन है? एम एस धोनी; इसलिए, अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति का शीर्ष फिनिशर कौन है, तो वह राहुल गांधी होंगे। उन्होंने कहा कि अभी चार महीने पहले ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें आप लोगों ने भाजपा की झोली भर दी और रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई दी है। जब विधानसभा चुनाव हो रहे थे तब कुछ लोग एंटी इनकम्बेंसी की बात कर रहे थे।मगर आपने स्पष्ट बहुमत की सरकार बना दी है। 

भाजपा नेता ने कहा कि वैसे हमारी पार्टी यह चाहती है भारत में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हों। इससे आपका समय बचेगा और देश के संसाधनों की भी बचत होती। देश में वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद समिति ने एक रिपोर्ट दी है। एक साथ चुनाव से लोकतंत्र मज़बूत होगा। उन्होंने कहा कि एक समय बीमारू राज्य जाना वाला मध्य प्रदेश आज भारत की ग्रोथ इंजन बन चुका है। आज अगर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से दौड़ रही है तो उसमें मध्य प्रदेश की भी अच्छी ख़ासी भूमिका है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि अब छोटे किसानों के लिए सरकार भंडारण से जुड़ी समस्या का समाधान देने का काम कर रही है। इस योजना पर सरकार सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने जा रही है। इसके चलते छोटा किसान किसान भी अपनी उपज का भंडारण कर सकेगा और सही समय पर उसे बेच सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में आये दिन आतंकवादी घटनायें होती थी। मुंबई में हुई आतंकी घटना कितनी बड़ी थी। पिछले दस वर्षों में देश में जम्मू एवं कश्मीर एवं एकाध अन्य स्थानों को छोड़ कर कहीं भी, कोई भी बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई है। 

Source link

Most Popular

To Top