राजनीति

ओडिशा के बोलांगीर में गरजे PM मोदी, BJD पर साथा निशाना; जानें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024- India TV Hindi

Image Source : TWITTER.COM/BJPLIVE
बोलांगीर में जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बोलांगीर में शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेडी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून को ओडिशा में बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट है, और मैं भुवनेश्वर आने के लिए आपको अभी से निमंत्रण दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में बीजेपी का सीएम बनेगा और एक ऐसा शख्स बनेगा जिसने ओडिया भूमि में जन्म लिया है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर भी तंज कसा। आइए, जानते हैं बोलांगीर में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातों को:

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलांगीर में जय जगन्नाथ और जय श्री राम के साथ भाषण की शुरुआत की। बीजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ओडिशा में बीजेडी सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पूरा ओडिशा एक सुर में कह रहा है, ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार। आप मुझे एक बात बताइये कि मोदी प्रधानमंत्री बना उसके बाद ओडिशा बना क्या? हजारों साल से था, ओडिया भूमि, ओडिया संस्कृति हजारों साल से है, लेकिन कांग्रेस ने यहां के गरीब की तस्वीर ही दुनिया को दिखाई। बीजेडी ने भी गरीबी दूर करने के लिए कुछ किया और ना ही कांग्रेस के प्रयासों को रोकने के लिए कुछ किया। लेकिन भगवान जगन्नाथ का ये बेटा ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है।’
  2. प्रधानमंत्री ने ओडिशा में बीजेकी सरकार आने का दावा करते हुए कहा, ‘आज ओडिया संस्कृति संकटों में घिरी हुई है। ओडिया संस्कृति को किसी के लिए गिरवी नहीं रख सकते हैं। इसलिए बीजेपी ने ठान लिया है कि वो ओडिसा को इन संकटों से निकाल कर रहेगी। और आप तो डायरी रखते हैं तो लिख लीजिए 4 जून बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट है। और मैं आपको अभी से निमंत्रण दे रहा हूं 10 जून को आपको भुवनेश्वर आना है। 10 जून को भुवनेश्वर में बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेने वाला है। और ये भी लिख लीजिए भुवनेश्वर में बीजेपी की सीएम बनेगा और वो बनेगा जो ओडिया भूमि में जन्म लिया है और ये मोदी की गारंटी है।
  3. अपने भाषण में नरसिंह प्रसाद गुरुजी का जिक्र करते हुए कहा, ‘साल 2022 में हमने बालांगीर के ही नरसिंह प्रसाद गुरुजी को पद्म सम्मान दिया। इस साल भी चार ओडिया कलाकारों को सम्मानित किया। क्योंकि इन्होंने ओडिया कला संस्कृति की सेवा की है। जब दिल्ली में जी-20 सम्मेलन हुआ तो पूरी दुनिया के बड़े-बड़े नेता आए तो मैंने वहां कोणार्क सूर्य मंदिर के सामने खड़े रहकर तस्वीर खिंचवाई और आज पूरी दुनिया में बड़े नेताओं के घरों में कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है। हमारी सरकार ने ओडिया पाइका संग्राम के सम्मान में एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया और सबसे बड़ी बात ये भाजपा की सरकार है जिसने पहली बार एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया।’
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलांगीर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘ओडिशा की धरती, ओडिशा की संस्कृति हज़ारों साल पुरानी है। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ यहां की गरीबी की तस्वीरें ही दुनिया को दिखाई। BJD ने भी न गरीबी दूर करने के लिए कुछ किया, न कांग्रेस का प्रयासों को रोकने की हिम्मत दिखाई। लेकिन आपका ये बेटा ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है।’
  5. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आपके इलाके में मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। गाजे बाजे से उनकी विदाई कर दीजिए। अगर नवीन पटनायक आपके यहां चुनाव प्रचार के लिए आ जाएं तो उनसे पूछना कि आप जहां से चुनाव लड़ रहे हैं बिना कागज लिए वहां के दस गांवों के नाम बोल दीजिए। वे दस गांवों के नाम नहीं बता पाएंगे। वे यहां की जमीन से कटे हुए हैं, वे आपसे कटे हुए हैं।’
  6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज ओडिशा के बेटी देश की तीनों सेनाओं को कमाण्ड करती है। आज ओडिशा की बेटी राष्ट्र को सम्मान दे रही है। ये ओडिशा का गौरव है। जब ओडिशा की बेटी इतने ऊंचे पद पर पहुंची तो आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। ओडिशा का सम्मान बढ़ा कि नहीं बढ़ा, माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ा कि नहीं बढ़ा। ये मोदी ने नहीं किया ये आपके एक वोट ने कर दिया। आपने एक वोट देकर के मोदी को बैठाया इसके कारण ओडिशा का गौरव पूरी दुनिया में हो रहा है। ये आपके वोट की ताकत है।’
  7. किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘BJD ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। यहां किसानों को एमएसपी नहीं मिला। किसानों का बड़ा हिस्सा कटनी छटनी में चला जाता है। ओडिशा बीजेपी ने कहा है कि धान किसानों के पास से 3100 रुपये का यानी जो 1500-1600 है उसके सामने 3100 का MSP धान किसानों को मिलेगा। डबल हो जाएगा। ये किसानों को बताओगे न भुवनेश्वर में सरकार बन जाएगी। उनको ये भी बता दीजिए कि मोदी की गारंटी है। सरकार बनने के बाद धान देने के बाद 48 घंटे में आपके खाते में सीधा पैसा जमा हो जाएगा।’
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, ‘बोलांगीर के 2.5 लाख किसानों को 550 रुपये मिले हैं। मोदी कटहल, प्याज उगाने वाले किसानों की भी चिंता कर रही है। हम कोल्ड स्टोरेज भी बनाने जा रहे हैं। इसका फायदा किसानों को होगा। कितनी परियोजनाएं यहां दशकों से लटकी पड़ी हैं। ओडिशा की जनता कब तक इस तरह की जिंदगी जीती रहेगी। आपकी जिंदगी में बदलाव की गारंटी मोदी देता है। जब तक यहां बीजेडी की भ्रष्टाचारी सरकार होगी तब तक यहां योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।’
  9. अपनी सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘लोगों को पक्के घर, मुफ्त बिजली कनेक्शन और नल कनेक्शन भी मिले हैं। ये तब है जब बीजेडी की लूट कर रही है। जब भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी को लाभ मिलेगा। 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 3 करोड़ बहनों को मोदी का लक्ष्य है कि लखपति दीदी बनाना है। अगर ये हो गया तो पूरी इकोनॉमी बदल जाएगी। होम स्टे टूरिज्म के लिए उपयोगी बिजनेस हो गया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए भाजपा सरकार तैयार है। सुभद्र योजना बनाने की घोषणा की है, महिलाओं के लिए ये मददगार होगी। ये गारंटी भी पूरी की जाएगी।’
  10. महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर बोलते हुए पीएम ने कहा, ‘पहले ही माताओं के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है। गर्भावस्था के दौरान हर बहन के खाते में 6000 रुपये भेजे जाते हैं लेकिन ये पैसे मिल नहीं पाते हैं क्योंकि ओडिशा की सरकार ने इसपर रोक लगा रखी है। यहां की सरकार को आपकी कोई परवाह नहीं है। ऐसी सरकार को जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए। यहां ओडिशा में डबल इंजन की सरकार पक्की है, लेकिन इसके लिए लोकसभा या विधानसभा में आपका एक-एक वोट कमल के निशान पर भाजपा को मिलना चाहिए।’

देखें: बोलांगीर में पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण

Latest India News

Source link

Most Popular

To Top