उद्योग/व्यापार

इस जीव के शरीर में हजारों आंखें, वैज्ञानिक भी हैरान, जानिए पूरा मामला

दुनिया में जीवों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं। हर एक जीव की अपनी एक अलग खासियत होती है। यही इनकी अपनी सबसे खासियत होती है। आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बता रहे हैं। जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस जीव के शरीर में हजारों आंखें पाई जाती हैं। इस जीव को देखकर वैज्ञानिक भी आश्चर्य में पड़ गए। अब वैज्ञानिक इस बात पर शोध कर रहे हैं कि क्या यह जीव अपनी सभी आंखों की इस्तेमाल करते हैं?

दरअसल, वैज्ञानिकों को एक अजीबो-गरीब जीव मिला है। ये जीव दिखने में काफी अजीब लगते हैं। इस जीव के शरीर पर हजारों की संख्या में आंखें मौजूद हैं। ये कैटन प्रजाति के जीव स्नेल की तरह होते हैं। इसके शरीर पर शेल्स (Shells) होते हैं। इन शेल्स पर हजारों की संख्या में आंखें हैं।

मक्खियों की तरह आंखें करती हैं काम

कहा जा रहा है कि इस जीव के शेल्स में लेंसेज लगे होते हैं। ये बेहद छोटे होते हैं। यह सेंसरी ऑर्गन की तरह काम करते हैं। ये आकार और लाइट को फौरन पहचान लेते हैं। इनकी आंखें ठीक वैसे ही काम करती हैं, जैसे मक्खियों की आंखें काम करती हैं। इस मामले में वैज्ञानिकों का कहना है कि कैटन के पूर्वजों की आंखें पहले अलग थी। लेकिन इनका धीरे-धीरे विकास होता है। इनके चार अलग-अलग मूल हैं। वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि करोड़ों साल पहले इनकी आंखों के स्पॉट बने होंगे। वहीं इसके बाद शेल्स आए होंगे।

इस जीव के पास हैं दुनिया की सबसे बड़ी आंखें

वहीं समुद्री जीव कोलोसल स्क्वीड (समुद्रफैनी) की आखें अन्य जीवों के मुकाबले सबसे मानी गई हैं। इसकी आंख फुटबाल या बास्केटबाल के आकार की हो सकती है। जिसका वजन 12 किलो तक हो सकता है। एक वयस्क कोलोसल का वजन करीब 600 पाउंड यानी 270 किलो तक होता है। एक बड़ा कोलोसल करीब 12 से 13 मीटर लंबा हो सकता है। इसकी बाहें ऑक्टोपस की तरह होती हैं।

कोलोसल में रीढ़ की हड्डी नहीं पाई जाती है। इसके बावजूद भी इस जीव की यह खासियत होती है कि ये पानी की धारा के विपरीत दिशा में भी तैर सकता है।

Expensive Vegetable: एक लाख रुपये किलो तक बिकती है यह सब्जी, जानिए इसकी खासियत

Source link

Most Popular

To Top