
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने अपने संगठनात्मक उद्देश्यों को सामने रखते हुए माफिया अतीक अहमद के मामले पर भी बेबाकी से बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि फूलपुर उपचुनाव लड़ने के लिए देवरिया जेल में बंद अतीक अहमद के नामांकन के कागज किस भाजपा नेता ने पूरे कराए। उन्होंने कई मुद्दे पर चंद्रभान यादव और अजित बिसारिया के साथ विचार साझा किए। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश-

